कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से धोखेबाज प्रेमी का मामला सामने आया है। प्रेमिका को धोखा देकर शादी कर रहे दूल्हे की बारात निकलने से पहले पोल खुल गई। पुलिस गिरफ्तार करती उससे पहले दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जिस दिन शादी होने वाली थी, उसके ठीक दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी प्रेमी को धर दबोचा। मामले में कोरबा पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही है।

जानिए पूरी कहानी
दरअसल, रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत रहने वाली एक युवती का प्रेम संबंध थाना तिल्दा ग्राम जलसो के रहने वाले चिरंजीवी वर्मा के साथ चल रहा था। इस बीच दोनों के शारीरिक संबंध बने। चिरंजीवी से युवती शादी के लिए बोलती रही, पर वह आनाकानी करता रहा और कहीं ओर दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला कर लिया।
पुलिस ने बताया कि 10 मई को उसकी बारात जाने वाली थी। इसकी भनक लगने पर उसकी प्रेमिका ने इसकी रिपोर्ट रामपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई और पुलिस ने शादी का भरोसा दिला कर दैहिक शोषण करने का मामला धारा 376 के तहत दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के पहले प्रेमिका उस लड़की के घर भी पहुंच गई थी, जहां उसकी शादी होने वाली थी। चिरंजीवी की करतूतों का पता चलने पर उस लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। इस वजह से 10 मई को बारात नहीं निकल पाई।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft