राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में मंगलवार की देर रात बीजेपी नेत्री के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वहीं आक्रोशित परिजनों और मोहल्लेवालों ने बुधवार की सुबह से ही चक्काजाम कर दिया. पुलिस उन्हें समझाइश देती रही. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि डोंगरगांव के बोधिपारा वार्ड 12 निवासी सरिता ढीमर पति मिलऊ ढीमर बीजेपी नेत्री है. उसका 25 वर्षीय बेटा शेखर ढीमर था. घटना मंगलवार की देर रात की है. उसकी व नगर के कुछ अन्य युवकों के बीच चौकी रोड स्थित शनि मंदिर के पास लड़ाई हो रही थी. फिर मारपीट शुरू हो गई.
विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दो अन्य युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. इस घटना में शेखर के जबड़े के पास और शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट आई. इससे उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरे युवक सेवतापारा निवासी अजय ढीमर की नाभि के पास चोट आई है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया है.
डोंगरगांव में तनाव
वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले. जबकि रात में ही तनाव का माहौल निर्मित हो गया. सुबह होते ही उन्होंने सड़क जाम कर दिया. तब मौके पर पुलिस बल पहुंचा. पुलिस अफसर परिजनों को समझाइश देते रहे. जबकि परिजन सड़क पर ही बैठ गए.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft