बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक कंस मामा का कारनामा सामने आया है, जिसने अपने जीवित जीजा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर अपने ही मासूम भांजे-भांजियों की करोड़ों की पुश्तैनी जमीन हड़प ली है। पीड़ित को जब पता चला तो उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, फिलहाल मामले में मुख्य आरोपी मामा गिरफ्तार हो गया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला हालाहुली गांव के जिला रायगढ़ से जुड़ा है। पीड़ित मनीष शुक्ला को तब गहरा झटका लगा, जब उन्हें पता चला कि बिलासपुर के सकरी स्थित बच्चों की पुश्तैनी जमीन बिना उनकी जानकारी के बेच दी गई है। जांच में खुलासा हुआ कि, इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे उनके साले अखिलेश पांडेय और उसके भाई का हाथ है।
आरोपियों ने जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों और शपथ पत्रों में मनीष शुक्ला को मृत घोषित कर दिया और खुद को नाबालिग बच्चों का संरक्षक बताकर जमीन का सौदा कर डाला। बच्चों के हिस्से की रकम आपस में बांट ली। बहरहाल पीड़ित की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अखिलेश पांडेय को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft