रायगढ़। जिले से बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार एक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है। बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे के बाद युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नीलांबर बरिहा, दीनबंधु बरिहा, और चंद्रसेन चौहान की मौत हो गई। यह हादसा बरमकेला थाना क्षेत्र के सारंगढ-बरमकेला मार्ग की है।
जानकारी के अनुसार आज तीनों युवक एक ही बाइक में सवार होकर बरमकेला से अपने घर मल्दा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को एचसी बरमकेला लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को थाने में लाकर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
(TNS)
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft