भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से स्क्रैप लोहा चोरी करने के मामले में CISF और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, CISF इकाई भिलाई स्टील प्लांट द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 30 जून 2026 की रात करीब 8 बजे बीएसपी के केनाल गेट के पास बिना नंबर की स्कूटी में दो व्यक्ति 220 किलोग्राम स्क्रैप आयरन ले जा रहे थे। संदेह होने पर CISF की क्यूआरटी टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
कार्रवाई के दौरान स्कूटी में पीछे बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि चालक को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू नायक (25 वर्ष), निवासी सेक्टर-5 भिलाई बताया। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ प्लांट की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर स्क्रैप लोहा चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 220 किलोग्राम स्क्रैप लोहा, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और एक वीवो मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 52 हजार 500 रुपए बताई गई है।
थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft