भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर और कांग्रेस नेत्री रीता सिंह गेरा के बेटे की मुसीबत बढ़ने वाली है. उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने मारपीट और तलवार लेकर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. वैशालीनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि कांग्रेस नेत्री रीता सिंह गेरा के बेटे मानव चंद्र होरा की शादी शिल्पा होरा के साथ हुई है. उनका 3 साल का एक बेटा भी है. शिल्पा ने वैशालीनगर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की. इसमें बताया कि बीते कुछ समय से उनके बीच विवाद चल रहा है. इसके चलते वह अपने मायके में रह रही है. जबकि उनका बेटा यहां भिलाई में अपने पिता व दादी के पास था.
उसी को लेने के लिए वह यहां आई हुई थी. तब उन्होंने बेटे को देने से मना कर दिया. वह महिला थाने पहुंची और उनकी मदद से वह दोबारा अपने बेटे को लेने के लिए पहुंची थी. मानव ने पहले तो बेटे का सामान पैक करने के लिए शिल्पा को अंदर भेजा. इसके बाद वह तलवार लेकर आ गया और धमकाने लगा. मारपीट भी की गई. पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस लीक से बड़ा हादसा, 7 महिलाओं की मौत, 67 लोग प्रभावित
राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर, संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस, 20 से 29 जून तक प्रशिक्षण
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft