रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार की सुबह बड़ा कांड हो गया है. यहां के एक एक्सिस बैंक ब्रांच में आधा दर्जन नकाबपोश लुटेरों ने मैनेजर समेत स्टाफ को बंधक बनाकर 7 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया है. इसमें कैश के अलावा सोने की बिस्किट भी ले गए हैं. पुलिस सीसीटीवी व फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के जरिए जांच में जुटी है.
बता दें कि रायगढ़ के घरघोड़ा रोड पर एक्सिस बैंक की शाखा है. यहां सुबह करीब 8:45 बजे 5 से 6 की संख्या में नकाबपोश युवक धारदार हथियार लेकर बैंक में दाखिल हुए. उन्होंने बैंक में मौजूद स्टाफ को धमकाते हुए सभी को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद बैंक मैनेजर से लॉकर की चाबी मांगी.
मैनेजर पर चाकू से हमला
यही नहीं, इस दौरान लुटेरों ने बैंक मैनेजर के ऊपर चाकू से हमला कर दिया. इससे उनकी दोनों जांघ व कमर में चोट आई है. वहीं लॉकर की चाबी लेने के बाद आरोपी लॉकर में रखी नकदी व सोने की बिस्किट व अन्य ज्वेलरी समेत करीब 7 करोड़ रुपये का माल लेकर बैंक के बगल के रास्ते से भाग निकले. हालांकि अभी अधिकृत रूप से लूटी गई संपत्ति का आकलन नहीं किया गया है. ऐसे में यह राशि बढ़ भी सकती है.
बाइक से आए थे लुटेरे
बताया जा रहा है कि लुटेरे व उनके साथी बाइक से आए थे. जैसे ही वारदात की सूचना मिली रायगढ़ रेंज के डीआईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी सदानंद कुमार, कोतवाली टीआई समेत साइबर सेल के पुलिस अफसर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. वहीं बैंक मैनेजर भी प्राथमिक उपचार कराने के बाद बैंक पहुंच गए. घायल होने के बाद भी वे पुलिस की मदद में जुटे रहे.
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft