लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक फर्जी IAS अफसर पकड़ा गया है। वो कई दिनों से IAS के भेष में लोगों के बीच भौकाल बना रहा था, जो पूरे रौब से सड़कों पर IAS बनकर अपनी लक्जरी गाड़ियों घूम रहा था। इस फर्जी IAS के पास से कुल 6 लक्जरी गाड़ियां, फर्जी दस्तावेज, नीली बत्तियां, नकद, फर्जी सरकारी पास समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में पुलिस जवान गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक गाड़ी कुछ संदिग्ध दिखी। पुलिसवालों ने गाड़ी रोकी तो उसमें बैठे एक आदमी ने पुलिस को फटकार दिया और कहा कि क्या आप जानते हैं कि मैं IAS हूं। पुलिस के सिपाही कॉन्फिडेंस देखकर डर तो गए, लेकिन शक भी हुआ। जब जांच आगे बढ़ी तो रौब झाड़ने वाले की सारी पोल पट्टी ही खुल गई।
फर्जी IAS की कहानी
लखनऊ पुलिस ने कारगिल शहीद पार्क के पास से UP-16 DP 2828 नंबर की कार रोकी। शक के आधार पर जांच के दौरान उसके पास से मिले दस्तावेज़ों, गाड़ी के VIP पास ने पुलिस को फर्जी IAS को पकड़ने में मदद मिली। इस फर्जी IAS की पहचान गौतमबुद्ध नगर निवासी सौरभ त्रिपाठी के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर ये IAS बनकर रील व अन्य सामग्री को डालता था। इसलिए इसने @Saurabh_IAAS नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट को भी बना रखा था।
पुलिस की पूछताछ में इस फर्ज़ी IAS ने बताया कि, वो कई बार बड़े सरकारी कार्यक्रम और विभाग के कार्यक्रम में शामिल हो चुका है। इसकी तस्वीर उसने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड की है। बहरहाल पुलिस के खुलासे के बाद फर्ज़ी IAS, माफ कीजिएगा, IAAS के अकाउंट को डिलीट कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी से कई बिन्दुओ को लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
बालोद के मिडिल स्कूल में छात्र से मारपीट, शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft