Monday ,August 31, 2026
होमजुर्मपुलिस की बड़ी कार्रवाई: 220 पउवा अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 220 पउवा अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

 Newsbaji  |  Aug 30, 2026 04:38 PM  | 
Last Updated : Aug 30, 2026 04:38 PM
आरंग पुलिस ने 220 पउवा अवैध शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
आरंग पुलिस ने 220 पउवा अवैध शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी नरेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 220 पउवा अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की सुजुकी स्कूटर भी जब्त की है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को आरंग पुलिस की इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम कुरूद स्थित कोटवार गली के पास कुछ बाहरी व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब खपाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेश साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके की घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर मौजूद आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

अलग-अलग ब्रांड की 220 पउवा शराब बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 220 पउवा अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 24,600 रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक जब्त शराब में-

  • गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब- 130 पउवा 
  • देशी मदिरा मसाला (शोले)- 70 पउवा 
  • देशी मदिरा मसाला (रोमियो)- 20 पउवा 

इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की सुजुकी स्कूटर भी पुलिस ने जब्त कर ली।

बलौदाबाजार जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश कुमार कोसले, निवासी नवागांव, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार और शिव कुमार साहू, निवासी ग्राम एवं थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है। आरंग पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft