रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर-धमतरी रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रक और बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। जिसमें कार भी चपेट में आ गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बस के पलट जाने के कारण उसमें सवार 20 से अधिक यात्री घायल होने की खबर है जो गंभीर घायल है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राखी थाना क्षेत्र की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा राखी थाना क्षेत्र के निमोरा गांव के पास स्थित रेडियंट स्कूल के पास हुआ है। यहां ट्रक और बस के भीषण टक्कर में कार भी चपेट में आ गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सामने आई तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयंकर हुआ होगा।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft