रायपुर। राजधानी से इस वक्त बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। सड़क पर चल रही महिला को डम्पर ने रौंद दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद डम्पर चालक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुस्तैदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार राजधानी के भनपुरी चौक में डम्पर ने महिला को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है। इसके साथ ही फरार डम्पर चालक को पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
(TNS)
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft