मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुबह तड़के करीब 3:00 बजे 4 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके घर पहुंची है। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू क्षेत्र में रहते है। उनके घर के पास कई बॉलीवुड की हस्तियों के घर है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि, ये घटना शनिवार रात करीब 3 बजे हुई है। अज्ञात हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया गया है।
पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए हर पहलुओं की छानबीन की जा रही है। हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चला है। मामला में अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft