सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पुलिस ने ATM स्वैपर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। बुधवार को गिरोह के 4 सदस्यों को हिंदू कन्या स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कई बैंकों के 28 ATM कार्ड व 42 हजार रुपए नगद और एक कार बरामद हुई है। आरोपी सहारनपुर, यूपी और उत्तराखंड के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।
सीतापुर एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया है कि यह गिरोह ATM मशीनों पर आने वाले ग्राहकों पर नजर बनाए रखते थे। चुपके से उनके एटीएम पिन देख लेते थे। ग्राहकों से उसी बैंक का एटीएम धोखाधड़ी कर बदल लिया करते थे। फिर दूसरी एटीएम मशीन में जाकर रुपए निकाल लिया करते थे या फिर शॉपिंग करते हुए फ्रॉड करके ग्राहक के खाते को खाली कर दिया करते थे। फिलहाल सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
इन आरोपियों पर हुई कार्यवाही
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के नाम संदीप कुमार, मोन्टी निवासी सहारनपुर, सचिन सिंह, अजय राठौर निवासी रुड़की उत्तराखंड के हैं। पुलिस को इनके पास से 2 फर्जी नंबर प्लेट और 4 मोबाइल भी मिले हैं। यह गिरोह सीतापुर, झांसी, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, असम में भी ऐसे ही घटनाओं को अंजाम दिया करता था। लेकिन अब पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft