बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब एक मामला बिलासपुर पुलिस ने खुलासा किया है, जिसमें 2 क्विंटल 84 किलो गांजा बरामद किया गया है, इसमें 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस ऑपरेशन को ACCU (सायबर सेल) और थाना तोरवा की संयुक्त टीम ने 284 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपए आंकी जा रही है।
कार से कर रहे थे तस्करी
बिलासपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार (CG 04 OC 4577) से भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। संयुक्त टीम ने जगमल चौक, तोरवा में घेराबंदी कर कार को रोका। चालक द्वारा भागने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर ही कार चालक और उसके साथी को धरदबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गजेंद्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू, निवासी मंडला (म.प्र.) और नयन कुमार, निवासी सिवनी (म.प्र.) के रहने वाले हैं।
तलाशी लेने पर वाहन से 284 पैकेट गांजा, दो एंड्रॉइड मोबाइल, एक आईफोन और कार बरामद की गई। दोनों से पूछताछ की गई, तो आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा को ओडिशा लेकर आ रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना तोरवा में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस इस नेटवर्क के माध्यम से अन्य तस्करों तक पहुंचने के कनेक्शन की तलाश में जुट गई है।
बालोद के मिडिल स्कूल में छात्र से मारपीट, शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft