रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। राजधानी अपराध का गढ़ बनती जा रही है। सोमवार की सुबह दिनदहाड़े बोरवेल काराबोरी से 15 लाख रुपए की लूट की वारदात हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की मुश्तैदी से तलाश करने में जुट गई है।
यह मामला रायपुर में पंडरी कापा फाटक के पास का है, जहां अज्ञात बाइक सवार 2 लुटेरों ने 15 लाख रुपयों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।
वारदात की पूरी कहानी
मिली जानकारी के मुताबिक, लूट की यह वारदात बोरवेल कारोबारी चिराग जैन के साथ हुई है। कारोबारी अपने ऑफिस जा रहा था। इसी बीच कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने से रोककर उसके साथ घटना को अंजाम दिया। काराबोरी से नगद रुपए समेत सोने-चांदी की अंगूठी और सोने की चैन लूटकर फरार हो गए है।
पीड़ित कारोबारी ने बताया कि, लुटेरे जिस बाइक पर सवार थे। उसके नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखा था, लेकिन उसकी जगह अंग्रेजी में BOSS लिखा हुआ था। बहरहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें बनाकर जांच में जुट गई है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft