बालोद। जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। छात्र का शव विद्यालय के कमरा नंबर 16 में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार के रूप में हुई है। वह ग्राम रीवागहन खेरथा का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह विद्यालय में पीटी का आयोजन हुआ था। विनय कुमार पीटी में शामिल नहीं हुआ। पीटी के बाद जब अन्य छात्र वापस अपने कमरे की ओर लौटे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। कमरे में छात्र को फंदे पर लटका देख विद्यालय प्रबंधन और छात्रों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त भी विद्यालय पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।
फिलहाल छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस छात्र के साथियों, विद्यालय प्रबंधन और परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही छात्र की मौत की परिस्थितियों तथा घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 निरीक्षकों के तबादले, कई थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी
सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालक समेत 3 गिरफ्तार; 4 नाबालिग युवतियां रेस्क्यू
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft