रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. तेलीबांधा क्षेत्र के जलविहार कॉलोनी स्थित मिरानी प्रॉपर्टी डीलर्स के ऑफिस में घुसे चोरों ने 10 लाख रुपये कैश पार कर दिए हैं. रविवार की सुबह वारदात की जानकारी होते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है और पतासाजी की जा रही है.
बता दें कि तेलीबांधा क्षेत्र के जलविहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले तुषार मिरानी ने मिरानी प्रॉपर्टी डीलर्स नाम से फर्म का ऑफिस खोला है. शनिवार की रात को वे और उनका स्टाफ काम खत्म कर घर चले गए थे. रविवार की सुबह उन्हें ऑफिस में चोरी होने का पता चला. वे स्वयं मौके पर पहुंचे और तेलीबांधा थाने में भी शिकायत की. तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.
रोशनदान से एंट्री, गैस कटर से काटी आलमारी
पुलिस के मौका मुआयना से पता चला है कि ये किसी एक चाेर का काम नहीं होगा, क्योंकि सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया है. पहले तो चोर बाथरूम के रोशनदान में लगे कांच के प्लेट्स को हटाकर अंदर दाखिल हुए हैं. उसके बाद वे कमरे में पहुंचे हैं, जहां आलमारी रखी थी. आलमारी के दरवाजे और लॉकर को गैस कटर से काटा गया है. इसके बाद उसमें रखे कैश करीब 10 लाख रुपये को लेकर चोर फरार हो गए हैं. तेलीबांधा थाने की पुलिस के साथ ही विशेष टीम व पुलिस अफसर भी मामले की जांच में जुटे हैं. सीसीटीवी फुटेज के अलावा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स की भी मदद ली जा रही है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft