अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की एक सरकारी शराब दुकान में शराब से भरी मैकडॉवल्स नंबर 1 की बोतल के अंदर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है. इसका फोटो और वीडियो अब वायरल हो रहा है. साथ ही शराब दुकान के कर्मचारियों पर ऊंची शराब की बोतलों को खाली कर उसमें सस्ती शराब भरकर बेचने का आरोप भी लगाया जा रहा है.
बता दें कि जिले के बतौली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से खरीदी गई शराब की बोतल में ये कीड़ा मिला. इसके साथ ही मौके पर हड़कंप मच गया. ग्राहकों ने वहां हंगामा मचाना शुरू कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि ये शराब दुकान के कर्मचारियों की मिलावटखोरी का नतीजा है. यहां पानी मिली और महंगी शराब की बोतल में सस्ती शराब भरने का काम किया जाता है. इसी दौरान उसमें कीड़ा गया होगा.
डॉक्टर ने बनाया फोटो-वीडियो
बता दें कि क्षेत्र के एक डॉक्टर ही यहां शराब खरीदने के लिए पहुंचा था. उसी की बोतल में उसे ये कीड़ा नजर आया. तब उसने इसकी जानकारी अन्य ग्राहकों को दी और फिर खुद ही फोटो-वीडियो बनाकर इसे वायरल किया.
अवैध सप्लाई की भी शिकायत
जिस क्षेत्र की ये घटना है, बता दें कि उस पूरे इलाके में और सरगुजा संभाग के अन्य जिलों में भी शराब दुकान के कर्मचारी पूरे क्षेत्र में कोचियों के जरिए शराब की सप्लाई कराते हैं. लोगों का आरोप है कि उन्हें ज्यादा शराब उपलब्ध करा देते हैं और फिर वे अपने इलाके में ऊंचे दामों में उसे बेचते हैं. मिलावट और इस तरह की गतिविधियों के चलते लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft