Saturday ,April 25, 2026
होमछत्तीसगढ़चूहों ने बैंक में ऐसा क्या कर दिया कि आ गई पुलिस? शहर में मच गया हड़कंप, जानिए मामला...

चूहों ने बैंक में ऐसा क्या कर दिया कि आ गई पुलिस? शहर में मच गया हड़कंप, जानिए मामला

 Newsbaji  |  Jul 07, 2025 10:34 AM  | 
Last Updated : Jul 07, 2025 10:34 AM
बैंक प्रबंधन को सतर्कता और निगरानी बढ़ाने की जरुरत
बैंक प्रबंधन को सतर्कता और निगरानी बढ़ाने की जरुरत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव शहर के जय स्तंभ चौक स्थित बैंक परिसर में रविवार को अचानक इमरजेंसी सायरन बजने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मचा गई। बताया जा रहा है कि, दोपहर करीब दो बजे IDBI और इंडियन बैंक परिसर से जोरदार सायरन की आवाज गूंजने लगी, जिससे लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ इक्कठा हो गई। सायरन करीब 15 मिनट तक लगातार बजता रहा, लेकिन लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि सायरन किस बैंक का है, क्योंकि दोनों बैंक एक ही परिसर में ऊपर-नीचे संचालित होती है। 

चूहों का कारनामा
स्थानीय लोगों ने सायरन की आवाज को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस और बैंक कर्मियों को सूचना दी। बैंक अधिकारियों और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की गहनता जांच की, लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि या खतरा नहीं मिला। जांच के दौरान तकनीकी टीम को यह चौंकाने वाला कारण मिला कि इमरजेंसी सायरन का तार चूहों ने काट दिया था, जिससे सायरन अपने-आप सक्रिय हो गया था।

बैंक की सुरक्षा पर उठे सवाल
बैंक अधिकारियों ने पुष्टि की, वायरिंग में गड़बड़ी की वजह से यह स्थिति बनी और अब वायर को ठीक कर दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर बैंक परिसरों की सुरक्षा और रख-रखाव पर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दे कि, कुछ दिन पहले पुलिस विभाग ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था में कमियों की ओर इशारा करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। चूहों के कारण मची यह अफरा-तफरी इस बात का संकेत है कि बैंक प्रबंधन को सतर्कता और निगरानी बढ़ाने की सख्त आवश्यकता है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft