रायपुर। छत्तीसगढ की साय सरकार ने सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव, शहर-शहर लोगों की समस्याओं का समाधान करने आवेदन लेने का सिलसिला चल रहा है। जिसमें आम लोगों से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएगे। सुशासन तिहार में भाटापारा ब्लॉक के ग्राम खपरीडीह व धमतरी के युवक का आवेदन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पद से हटाने की मांग कर रहा है तो वहीं दूसरा युवक रजमन ध्रुव सरकार से शादी के लिए लड़की जुगाड़ करा देने की गुजारिश कर रहे है।
मुख्यमंत्री को हटाने की मांग
दरअसल भाटापारा ब्लॉक के खपरीडीह गांव के रहने वाले नरसिंग नेताम ने सुशासन तिहार में मांग कर रहे है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मौजूदा आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे है। जिससे प्रदेशभर के आदिवासियों में नाराजगी है। इस लिए आदिवासी मुख्यमंत्री को तत्काल हटाया जाए।

शादी करवाने की गुजारिश
वहीं, धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के अमाली गांव में रहने वाले रजमन ध्रुव ने सुशासन तिहार के दौरान आवेदन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि पिछले 10 साल से लड़की खोज रहा हूं, लेकिन अब तक कोई नहीं मिली है। मेरे माता-पिता नहीं है, जिसके कारण घर में अकेले रहने में दिक्कत होती है. कृपया मेरा जुगाड़ करवा दीजिए।

अभी तक इतने मिले आवेदन पत्र
प्रदेश सुशासन तिहार के तहत पहले चरण में आवेदन प्राप्त करने का सिलसिला जारी है। प्रथम चरण में तीन दिनों में तीन लाख 18 हजार से अधिक आवेदन मिल चुके है। जिसमें 2 लाख 89 हजार 648 आवेदन विभिन्न मांगों से संबंधित है। शिकायतों से संबंधित आवेदनों की संख्या करीब 20 हजार है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft