नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज यानि शुक्रवार को ऐसा दृश्य साकार होने जा रहा है, जो सिर्फ़ एक विवाह नहीं, बल्कि नक्सल मुक्त होने की जीवंत तस्वीर होगी। दरअसल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सरेंडर 4 नक्सली जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न होगा और इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।
CM देंगे सरेंडर नक्सलियों को आशीर्वाद
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे। इन चारों जोड़ों ने नक्सली संगठन में PPCM, DVCM, ACM और PM जैसे अहम दायित्व निभाए थे। वर्षो तक जंगलों में रहकर उन्होंने संघर्ष, भय और भटकाव का जीवन जिया। लेकिन राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और भारत सरकार के नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प ने उन्हें एक नई राह दिखाई है।
इसमें रंजित (PPCM), कोशी (PPCM), सुखलाल (DVCM), कमला गोटा (ACM), मासो मांडवी (PCCM), रीता कवासी (PM) सनी राम (ACM) और सुशीला (PM) जैसे हार्डकोर नक्सली थे, जो अब नक्सल की राह को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं। आंगन के सपनों तक इनके जीवन में न कभी ढोल था, न ही मंगल गीत, न परिवार का साथ लेकिन आज पहली बार इनकी शादी में सरकार अभिभावक बन रही है। मुख्यमंत्री स्वयं आशीर्वाद देने आ रहे हैं, और समाज खुले दिल से इन्हें स्वीकार कर रहा है।
हिंसा हारी, विश्वास जीता
यह शादी केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि हिंसा और विश्वास के बीच हुए समझौते की मुहर है। संदेश साफ दिखाई देता है कि, लौटने वालों के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सरेंडर ने यह साबित कर दिया हैं कि, सरकार सिर्फ़ सुरक्षा ही नहीं बल्कि सम्मान, रोज़गार और भविष्य भी दे रही है। यह आयोजन उन भटके युवाओं के लिए भी संदेश है कि, हिंसा नहीं, जीवन चुनो, सरकार तुम्हारे साथ हमेशा खड़ी है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft