दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर इन दिनों पानी की भीषण समस्या से परेशान है। शहर में 60 वार्ड है जिसमें आधे से ज्यादा वार्डो में पानी सप्लाई बंद होने से आम नागरिकों को समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। इस भीषण गर्मी में जनता की परेशानी को लगातार नजरअंदाज करने का आरोप लग रहे है।
भाजपा के पार्षद दल के नेता लगातार दुर्ग विधायक, महापौर और निगम प्रशासन को घेर रहे है। इन सभी शिकायत करने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो रही है। काफी परेशान होने के बाद आम नागरिकों व भाजपा पार्षद दल के साथ नगर निगम का घेराव कर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया है।
निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने दुर्ग विधायक अरुण वोरा व महापौर के साथ निगम प्रशासन को शहर में जल्द से जल्द पानी सप्लाई शुरू न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

वॉटर लेवल गिरा
मौसम में हो रहे बदलाव और पारे में वृद्धि से धरती का पानी कम हो रहा है। साथ ही भूजल के दोहन से भी स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। सरकारी और गैरसरकारी स्तर पर हैंडपंप व बोर खनन भी हुए हैं। दुर्ग जिले की बात करें तो यहां पिछले वर्ष की तुलना में हैण्डपंपों के भू-जल स्तर में औसत गिरावट 0.61 मी. दर्ज की गई है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft