Wednesday ,September 02, 2026
होमछत्तीसगढ़VVIP कार्यक्रम के चलते 2 सितंबर को दुर्ग से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक, कई मार्गों से डायवर्जन...

VVIP कार्यक्रम के चलते 2 सितंबर को दुर्ग से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक, कई मार्गों से डायवर्जन

 Newsbaji  |  Sep 01, 2026 08:10 PM  | 
Last Updated : Sep 01, 2026 08:10 PM
VVIP कार्यक्रम के चलते दुर्ग-रायपुर मार्ग पर यातायात डायवर्जन
VVIP कार्यक्रम के चलते दुर्ग-रायपुर मार्ग पर यातायात डायवर्जन

दुर्ग। रायपुर में 2 सितंबर 2026 को आयोजित VVIP कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने वाहनों के आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्था की है। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। जाम और यातायात बाधित होने की स्थिति से बचने के लिए विभिन्न स्थानों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने रायपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि 2 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे तक कुम्हारी मार्ग का उपयोग करने से बचें और अपने क्षेत्र के अनुसार निर्धारित डायवर्सन मार्ग का इस्तेमाल करें।

राजनांदगांव से आने वाले भारी वाहनों का यहां होगा डायवर्जन
राजनांदगांव की ओर से रायपुर आने वाले भारी वाहनों को अंजोरा से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग अंजोरा बाईपास, पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, मचांदुर, गाड़ाडीह, मर्रा, फुंडा, पाटन और तरीघाट होते हुए रायपुर तक रहेगा।

रूट
अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → मचांदुर → गाड़ाडीह → मर्रा → फुंडा → पाटन → तरीघाट → रायपुर

सिरसा गेट से मध्यम और छोटे वाहन होंगे डायवर्ट
सिरसा गेट चौक से मध्यम एवं छोटे वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। वाहन चालक सिरसा गेट चौक से अंडरब्रिज, सिरसा कला, औरी, अमलीडीह, मोतीपुर, पाटन और तरीघाट होते हुए रायपुर पहुंच सकेंगे।

रूट
सिरसा गेट चौक → अंडरब्रिज → सिरसा कला → औरी → अमलीडीह → मोतीपुर → पाटन → तरीघाट → रायपुर

बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी डायवर्जन
बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को अंडा से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों के लिए अंडा, रिसामा, मचांदुर, गाड़ाडीह, मर्रा, फुंडा, पाटन और तरीघाट होते हुए रायपुर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है।

रूट
अंडा → रिसामा → मचांदुर → गाड़ाडीह → मर्रा → फुंडा → पाटन → तरीघाट → रायपुर

धमधा और अहिवारा से आने वाले वाहनों के लिए अलग रूट
धमधा/अहिवारा की ओर से आने वाले वाहनों को अहिवारा से मुरमुंदा चौक, ओटेबंद, गुधेली, बाना, कंकारका, पाथर्डीह होते हुए उरला (रायपुर) की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रूट
अहिवारा → मुरमुंदा चौक → ओटेबंद → गुधेली → बाना → कंकारका → पाथर्डीह → उरला (रायपुर)

BSP प्लांट और ट्रांसपोर्ट नगर से भारी वाहनों पर भी रोक
यातायात पुलिस के अनुसार BSP प्लांट, हाथखोज और ट्रांसपोर्ट नगर से रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन भी 2 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से की सहयोग की अपील
यातायात पुलिस दुर्ग ने रायपुर जाने वाले सभी वाहन चालकों से अपील की है कि VVIP कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। निर्धारित समय में कुम्हारी मार्ग से जाने से बचें और अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित डायवर्सन रूट का ही उपयोग करें।

यातायात पुलिस ने कहा है कि, डायवर्जन व्यवस्था का उद्देश्य यातायात जाम और आम नागरिकों को होने वाली परेशानी को कम करना है। वाहन चालक यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात में सहयोग प्रदान करें।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft