रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु कैबिनेट के विस्तार के बाद यह पहली बैठक होगी, जिसमें 14 मंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2025 को दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय, नवा रायपुर में राज्य मंत्रीपरिषद की बैठक निर्धारित है। इससे पहले पिछली बैठक 19 अगस्त 2025 को आयोजित हुई थी। बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
बैठक पर टिकी नजरें
माना जा रहा है कि, 9 सितंबर 2025 को होने वाली कैबिनेट की जम्बों मंत्रियों की पहली बैठक काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इसमें कई बड़े और अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। विस्तार के बाद पूरी टीम के साथ होने वाली यह बैठक सरकार की कार्ययोजना और आने वाले दिनों की प्राथमिकताओं की रुपरेखा तय कर, तेजी से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की रणनीति बन सकती है।
पिछली कैबिनेट की बैठक में सरकार ने नवा रायपुर को IT/ITES उद्योग का बड़ा हब बनाने की दिशा में कदम उठाया था। इसके लिए 90 एकड़ भूमि रियायती दरों पर आवंटित करने की मंजूरी दी गई थी। राज्य सरकार का मानना है कि, इस फैसले से IT सेक्टर में निवेश बढ़ेगा, नई कंपनियां राज्य की ओर रुख कर सकती है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर का द्वार खुलेंगा। IT हब का विकास नवा रायपुर को तकनीकी और औद्योगिक दृष्टि से मजबूत बनाएगा। साथ ही इससे शहरीकरण और आधारभूत ढांचे को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft