रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज यानि 09 सिंतबर 2025 को होने जा रही है। आज दोपहर 3:30 से शाम 6:00 बजे तक मंत्रालय नवा रायपुर में बैठक होनी है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी, जिसमें सभी 14 मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
प्रदेश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज, किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी, आगामी त्योहारी सीजन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, निवेश प्रोत्साहन से जुड़े प्रस्ताव और कुछ विभागों से संबंधित नीतिगत निर्णयों पर विचार-मंथन हो सकता है।
दरअसल, पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन के बाद विष्णुदेव सरकार की यह पहली सामूहिक बैठक होने जा रही है, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि, कई अहम प्रस्तावों पर रणनीति बन सकती है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft