रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने में अभी 15 महीनें का समय है। लेकिन यहां की राजनीतिक फिजा में बयानबाजी का माहौल गरम है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा) लगातार खुलकर अपनी बातों को रख रहे है। रायगढ़ पहुंचे बाबा ने कांग्रेस में बने रहने को लेकर बड़ा बयान दिया है। पार्टी में गुटबाजी पर भी बाबा ने खुलकर चर्चा की है। बड़ा सवाल क्या टीएस सिंहदेव कांग्रेस छोड़ेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘मेरे परिवार की पांच पीढ़ी कांग्रेस के साथ दिलो दिमाग से जुड़ी रही है। हम लोग राज परिवार के सदस्य कहलाते हैं। इसी कांग्रेस ने हमारा राजपाट ले लिया। हम भूमि स्वामी थे। इसी कांग्रेस ने सीलिंग का कानून लाई। मैं तेंदूपत्ता का व्यापारी था। खरसिया उपचुनाव में अर्जुन सिंह जी ने घोषणा की, कि इसका राष्ट्रीकरण हो गया है। इतना सब होने के बाद भी हम कांग्रेस में हैं तो आज एक बात के लिए हम कांग्रेस को छोड़ेंगे ऐसा नहीं हो सकता।
दरअसल, टीएस सिंहदेव दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर पहुंचे थे। वो बस्तर के बाद सरगुजा संभाग के दौरे पर चल रहे है। बीते सोमवार को उन्होंने सर्किट हाउस रायगढ़ में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी में गुटबाजी जीतनी कम हो उतना ही अच्छा होगा पार्टी के लिए होता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मेरे भरोसे बीजेपी आगे बढ़ रही है तो वे बहुत निराश होने वाली है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अगर 15 दिनों के भीतर अपने नये भवन में शिफ्ट नहीं हुआ तो डीन और मेडिकल सुपरिटेंडेंट दोनों को हटा दिया जाएगा।
बदायूं सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत, 3 घायल
सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार, विभाग में हड़कंप
बांके बिहारी मंदिर के चंदे में हेर-फेर के आरोप, संत दिनेश फलाहारी ने CBI जांच की मांग उठाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft