जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में एक सरपंच को नशे की हालत में ट्रैफिक पुलिस से उलझना महंगा पड़ गया। कुनकुरी पुलिस ने आरोपी सरपंच नवीन साय को डॉक्टरी मुलायजा कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सरपंच ने सोमवार की रात को कुनकुरी बस स्टैंड रोड में वाहन हटवाने के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान से बदसलूकी की। आरोपी पर नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 10 हजार रुपए के जुर्माने की कार्रवाई के साथ, ड्रायविंग लायसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
पुलिस ने आरोपी नवीन साय निवासी ग्राम बेने चटकपुर, थाना नारायणपुर और उसके साथी दीपक पाठक के विरुद्ध थाना कुनकुरी में मारपीट, गाली गलौच व लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालने के लिए बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह है पूरा घटनाक्रम
बता दे कि, यातायात आरक्षक निरोज कुजूर के द्वारा थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, कि 1 मई को वह प्रतिदिन की भांति, यातायात व्यवस्था ड्यूटी हेतु, थाना से रवाना होकर कुनकुरी टाउन रवाना हुआ था कि ड्यूटी दौरान शाम को बस स्टैंड रोड में यातायात व्यवस्था पर तैनात था। उसी समय रारा मेडिकल स्टोर कुनकुरी के सामने एक हुंडई एसेंट कार को बीच सड़क पर खड़ी कर दिया गया था, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया था। जिस पर प्रार्थी ट्रैफिक के द्वारा ट्रैफिक जाम खुलवाने हेतु, उक्त कार चालक को गाड़ी हटाने हेतु कहने पर कार चालक व उसका साथी जो कि शराब के नशे में थे, गाड़ी से उतरे व ट्रैफिक पुलिस के जवान को गंदी गालियां देते हुए, तुम कौन होते हो हमें रोकने वाले, तुम्हारी वर्दी उतरवा देंगे, जान से मारकर फेंक देंगे कहते हुए, जवान की वर्दी का कालर को पकड़ कर धक्का-मुक्की करने लगे और व उसका मोबाइल फोन को निकाल कर पटक कर तोड़ दिया।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft