रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 3 मार्च को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। इस बजट को तैयार करने के लिए हर वर्ग के लोगों के साथ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स से भी सुझाव मांगे गए थे। वित्त मंत्री ने व्यापारी वर्ग की योजनाओं और विकास को प्राथमिकता देने की बात भी कही थी।
12 बिंदुओं का सुझाव
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने सरकार को 12 बिंदुओं पर आधारित सुझाव सौंपा हैं। अमर परवानी ने बताया कि सुझाव में स्थानीय बाजारों को मजबूत करने और सुविधाओं का विस्तार, नवा रायपुर में होलसेल कॉरिडोर विकसित करने की मांग, रायपुर में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के कार्यों में तेजी, व्यापार और उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियों को लागू करने की सिफारिश, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर जोर देने का सुझाव दिया है।
विकास पर फोकस- वित्त मंत्री
ओ.पी. चौधरी के अनुसार, उनकी प्राथमिकता राज्य के विकास पर केंद्रित बजट पेश करना है। उन्होंने कहा कि जैसे राज्य की उद्योग नीतियों में व्यवसायियों के सुझावों को लागू किया गया, उसी तरह बजट में भी व्यापारी वर्ग के सुझावों को शामिल किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft