सूरजपुर. जब दोनों ओर से मामला गर्म हो तो प्रशासन को जिम्मेदार की भूमिका में आना पड़ता है. लेकिन, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक गांव में प्रशासन ने ही पीठ दिखा दी. गोठान की जमीन पर कब्जा हटाने गया अमला लौट आया, जिसके बाद महिलाएं लाठी डंडे लेकर पहुंच गईं. उधर से भी महिलाओं ने ही मोर्चा खोला. फिर क्या था, जमकर लाठी-डंडे चले. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग प्रशासन को चिढ़ा रहे हैं.
बता दें कि मामला सूरजपुर जिले के तिलसिंवा गांव का है. यहां शासकीय जमीन पर गौठान बना है. लेकिन, यहां करीब 17 परिवार अतिक्रमण कर घर बनाकर रह रहे हैं. ग्रामीणों द्वारा शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग लगातार की जा रही थी. इसके बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा. इस दौरान उन्होंने अतिक्रमणकारियों से बात की और उन्हें कब्जा हटाने के लिए दो दिनों का अल्टीमेटम देकर टीम लौट गई.
लौटते ही शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अमले के वापस जाते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए. वे खुद लाठी-डंडे हाथ में लेकर अतिक्रमणकारियों के ऊपर धावा बोल दिया. दोनों ओर से महिलाओं ने ही मोर्चा खोला और फिर एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए. वीडियो में इसे साफ देखा जा सकता है.
दोनों पक्ष पहुंचे थाने
मारपीट के बाद दोनों ही पक्षों के लोग, विशेषकर महिलाएं कोतवाली थाने पहुंच गईं. वहां एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की. फिलहााल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है. वहीं मौके पर तहसीलदार वर्षा बंसल भी पहुंचीं और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्दी अतिक्रमणकारियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा.
यहां देखें वीडियो
सूरजपुर में महिलाओं के बीच चले लाठी-डंडे pic.twitter.com/0dBJ0ZV4Yk
— NewsBaji (@NewsBaji) May 17, 2023
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft