रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। रायपुर के दो होटलों में पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई कर मौके से देह व्यापार में लिप्त 11 लड़कियों समेत 4 पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आई लड़कियां पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की रहने वाली है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस को शहर के होटलों में दूसरे राज्यों से कॉलगर्ल सप्लाई की जानकारी मिल रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर के नहरपुरा इलाके में स्थित आदित्य गेस्ट हाउस और फाफाडीह स्थित गगन ग्रांड होटल में देह व्यापार के लिए लड़कियां बुलाई गई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों होटलों में दबिश देकर देह व्यापार में संलिप्त 11 युवतियों समेत 4 पुरुष गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पकड़ी गयी लड़कियां पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। इसके साथ ही दोनों होटल की दो महिला रिसेप्शनिस्ट को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft