छत्तीसगढ़. बलौदाबाजार जिले में कोविड-19 टीकाकरण में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसके बाद कलेक्टर ने टीकाकरण में इसे गंभीर लापरवाही माना है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम ओडकानन के निजी टीकाकरण वेरिफायर गजानंद खूंटे को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें 24 घन्टे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए है।
कोविडशील्ड का दूसरा डोज लगाने का है जिक्र
कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर टीकाकरण में गंभीर लापरवाही बरतने के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम ओडकानन के निजी टीकाकरण वेरिफायर गजानंद खूंटे को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्हें 24 घन्टे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी द्वारा दिया गया है।

इस संबंध में CMHO डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम ओडकानन निवासी स्व सगुन बाई पति गोविंद राम जांगड़े उम्र 65 वर्ष 5 मई 2021 को रात्रि 2 बजकर 5 मिनट में श्री मेडिसिन हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो चुका है। किंतु सगुन बाई को 27 मार्च 2022 को कोविडशील्ड का द्वितीय डोज लगाया जाना रिकार्ड में दर्ज है जो कि गंभीर चूक है। इस पूरे मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft