रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। केंद्र के समन्वय के चल रहे नक्सल ऑपरेशन में सफलता मिल रही है।
अब तक मारे गए नक्सली
बता दें कि, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में नक्सल समस्या को खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बार-बार नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि सरकार उनका पुनर्वास करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ों में कम से कम 130 नक्सली मारे गए हैं। उनमें से 110 से अधिक को बस्तर संभाग में समाप्त किया गया है। जिसमें बीजापुर और कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं।

वहीं, साल 2025 में अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों से 105 से अधिक नक्सली गिरफ्तार किए गए और 164 ने आत्मसमर्पण किया है। 2024 में कुल 290 नक्सली मारे गए, 1,090 गिरफ्तार किए गए और 881 ने सरेंडर किया था। सुरक्षा बल के जवानों ने अब तक 15 शीर्ष नक्सली नेताओं को मार गिराया है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft