रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और वरिष्ठ नेताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की घोषणा की है। यह अभियान 16, 17 और 18 सितंबर को पदयात्रा व सभाओं के रुप में आयोजित होगा। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन तक पहुंच बनाई जाएगी। सचिन पायलट 16 सितंबर को रायगढ़ से कोरबा, 17 को मुंगेली और कोरबा और 18 सितंबर को राजनांदगांव से दुर्ग तक पदयात्रा करेंगे।
AICC महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि, वोट चोरी के मामले में आयोग और केंद्र सरकार देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग की है और जो इस निष्पक्ष चुनाव में असफल रहे आयोग को बताना होगा। भाजपा सत्ता प्राप्त करने के लिए षड्यंत्र कर किस तरह मतदाताओं के वोटो की चोरी की और अपनी सत्ता बचाए रखा। इन वोट चोरों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार केवल धुआ दे रही है। भाजपा का असली चरित्र, अब देश की जनता के सामने आ चुका है।
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft