रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा कि, सुबह करीब 4:00 बजे रूम नंबर-8 की छत भरभराकर गिर गई। गनिमत यह रही कि, घटना तड़के की थी, जब कमरे में कोई मौजूद नहीं था।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर कलेक्ट्रेट के इस कमरे का रिकॉर्ड रूम के रूप में उपयोग किया जाता है। हादसे के समय कमरा खाली था, क्योंकि हाल ही में यहां काम कर रहे कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। यदि स्टाफ मौजूद होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि, महिलाकर्मी अक्सर इसी कमरे में लंच करती थीं। छत गिरने से कमरे के भीतर रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें धूल और मलबे में नीचे दब गईं है।
चौकीदार ने दी सूचना
मौके पर मौजूद चौकीदार ने छत गिरने की तेज आवाज सुनकर पहुंचा तो देखा कि, छत गिर गई है तो उसने घटनास्थल का वीडियो बनाया, संबंधित अफसरों की इसकी सूचना दी। घटना के बाद प्रशासन ने मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया। कर्मचारियों और अभिलेखों की सुरक्षा को देखते हुए अब भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग जोर पकड़ने लगी है।
बता दें कि, रायपुर जिले का यह कलेक्ट्रेट भवन अंग्रेजों के समय में बना था और लंबे समय से जर्जर हालत में है। भवन के अन्य कमरे भी उसी स्थिति में हैं और किसी भी समय कोई बड़ा हादसा होने की संभावना सदैव बनी रहती है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft