बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अपराधी बेखौफ हो गए है, यहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक ड्राइवर से झपट्टा मारकर 1 लाख 30 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे में आरोपियों के भागने का फुटेज मिल गया है।
लूट की वारदात को दिया अंजाम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी से आए ड्राइवर व्यापार विहार में सामान खरीदने के बाद नगद राशि अपने बैग में रखकर लौट रहा था। जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे दो युवक बाइक से आए और झपट्टा मारकर बैग को लेकर मौके से फरार हो गए। बैग में 1 लाख 30 हजार रुपए नगद था, जो वह अपने व्यापारिक उपयोग के लिए लाया था। ड्राइवर ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, आरोपी मौके से बाइक से तेजी से भागने में कामियाब रहें।
वारदात की सूचना मिलते ही तारबाहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज को निकालकर खंगाला जा रहा है। लेकिन पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई सुराग अभी तक हाथ नहीं लगा है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft