बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ में बलौदा बाजार जिले के कुसमी गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। सभी घायलों का इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब एक व्यक्ति सड़क पर बाइक से गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पलारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान पलारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने पुलिसकर्मी व ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया।
इस हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग और एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, एक व्यक्ति लगभग 100 मीटर दूर खेतों में जा गिरा। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक कुछ दूर जाकर वाहन को छोड़कर फरार हो गया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft