बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कुसुमकसा की ओर से मोटरसाइकिल से अपने गांव गुजरा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। रात होने के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शनिवार सुबह पूरी की जाएगी।
मृतकों की पहचान विनोद, प्रशांत और हरीश के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft