भिलाई. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने नगर पालिक निगम भिलाई में खुर्सीपार निवासी राकेश श्रीवास्तव भोलू को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है. राकेश उर्फ भोलू पूरे खुर्सीपार में जाना-पहचाना नाम है, जो अपने सामाजिक कामों के लिए जाने जाते हैं. अब उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी एमएलए देवेंद्र ने सौंपी है.
बता दें कि विधायक प्रतिनिधि बनने के बाद राकेश श्रीवास्तव देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि के रूप में नगर निगम की सामान्य सभा से लेकर बजट बैठक और अन्य कार्यों में राकेश भोलू श्रीवास्तव शामिल हो सकेंगे.
राकेश खुर्सीपार क्षेत्र और भिलाई में सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं. वे पिछले कई वर्षों से इन कार्यों में लोगों की मदद करते आ रहे हैं.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft