रायपुर. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई राजीव युवा मितान क्लब योजना को नई सरकार ने बंद कर दिया है. इसका ऐलान करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है.
बता दें कि गांव-गांव में सांस्कृतिक, खेल व युवाओं से संबंधित विभिन्न आयोजनों के संचालन व प्रबंधन के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इसकी शुरुआत की थी. इन क्लबों को समय-समय पर फंड भी दिया जा रहा था. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जैसा बड़ा आयोजन इसमें शामिल था.
इसलिए उठता था सवाल
बीजेपी नेताओं द्वारा राजीव युवा मितान क्लब को लेकर पहले ही सवाल उठाया जाता रहा है. इस क्लब में शामिल अधिकांश युवा यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के नेता व उनके चहेते शामिल रहे हैं. इसीलिए इसे अपने लोगों को ही फायदा पहुंचाने के लिए योजना चलाने की बात कही जा रही थी.
मंत्री ने कही ये बात
राजीव युवा मितान क्लब योजना बंद करने के साथ ही इसकी जानकारी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने दी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये योजना अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई थी. छत्तीसगढ़ के युवाओं को इससे लाभ नहीं हो रहा था. इसीलिए राजीव युवा मितान क्लब योजना को बंद कर दिया गया है.
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft