रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बन रही है. रायपुर नगर निगम के कांग्रेसी मेयर एजाज ढेबर के खिलाफ बीजेपी के पार्षद नाराज चल रहे थे. अब वे अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं. इसके लिए 5 कांग्रेसी पार्षदों के वोट की भी जरूरत है. बताया जा रहा है कि वे इसके लिए तैयार भी हैं. अगर सब प्लानिंग सही रही तो मेयर ढेबर की कुर्सी छिन सकती है.
बता दें कि शहर में जनहित के कई मामलों के लंबित रहने से कांग्रेस के कई पार्षद भी एजाज ढेबर से नाराज चल रहे हैं. बीजेपी पार्षद भी इसे भुनाने की तैयारी में हैं. दरअसल, 70 वार्डों के रायपुर नगर निगम में बीजेपी के 29 पार्षद चुनकर आए थे. बाद में निर्दलीय चुने गए 2 पार्षद भी बीजेपी में शामिल हो गए. इस तरह उनकी संख्या 31 हो गई है. अविश्वास प्रस्ताव पास कराने के लिए 2 तिहाई मतों की जरूरत होगी.
ऐसे में बीजेपी को 5 और वोटों की जरूरत होगी. जबकि कांग्रेस के 10 पार्षद एजाज ढेबर के खिलाफ हो गए हैं और वे बीजेपी पार्षदों के लिए वोटिंग करने को तैयार हैं. यदि ये संभव होता है तो अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाएगा. तब मेयर ढेबर की कुर्सी जाना तय हो जाएगा.
बैठक में की चर्चा
अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर ही रायपुर नगर निगम के बीजेपी पार्षदों ने दोपहर में मीटिंग रखी थी. इसमें उन्होंने इसी बारे में चर्चा की है. अब रणनीति बनाने के बाद वे जल्द ही कलेक्टर को आवेदन देने की तैयारी में हैं, जिससे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सम्मिलन आयोजित करने की तिथि तय की जाएगी. पार्षद भी अब इसी के साथ लामबंदी में जुट गए हैं.
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft