रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आकाशीय बिजली गिरने से विमानों का आवागमन रुक गया है। बुधवार शाम को बिजली गिरने के कारण एयरपोर्ट के उपकरण खराब हो गए है, जिसकी वजह से उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ रहा है।
कोलकाता और हैदराबाद से आ रही 02 फ्लाइटों को भुवनेश्वर, दिल्ली से आ रही फ्लाइट को भोपाल और मुंबई व पुणे से आने वाली फ्लाइटों को नागपुर में उतारा गया है। विमानन के अफसरों ने बताया कि, विजिबिलिटी क्लियर होने के बाद गुरुवार को ये सभी फ्लाइटें रायपुर पहुंच पाएगी।
दुर्ग सांसद और IAS भी विमान में थे मौजूद
मिली जानकारी के अनुसार, विमानों की लैंडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेवीगेशन उपकरण आकाशीय बिजली गिरने से खराब हो गए। इस कारण शाम 7:30 बजे से रायपुर लैंड करने वाली 05 फ्लाइटों को डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में कुल 170 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश रायपुर के निवासी थे। इस फ्लाइट में दुर्ग सांसद विजय बघेल और वरिष्ठ IAS अफसर सोनमणी बोरा भी मौजूद थे। इस फ्लाइट को भोपाल से दिल्ली भेजा गया।
बिजली गिरनी की दी गई थी चेतावनी
बताया जा रहा है कि, एयर इंडिया की एक फ्लाइट ने इस बीच यहां से उड़ान भरी। मौसम विज्ञानी डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि, दिन में 12:00 बजे और शाम के 5:00 बजे 02 बार एयरोड्रम चेतावनी जारी की गई थी। शाम को एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई थी। एयरोड्रम चेतावनी में 150 नॉटिकल मील तक के क्षेत्र को शामिल किया गया था। इस चेतावनी के तहत विमानों के संचालन को खतरनाक माना गया।
वहीं, एयरपोर्ट निदेशक के.के.लहरे ने बताया कि, बिजली गिरने से नेवीगेशनल उपकरण खराब हो गया था, जिसे तकनीकी टीम सुधारने में लगी है। इसलिए विमानों का संचालन फिलहाल बंद किया गया है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft