रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार अफसरों तबादले हो रहे हैं। इस बीच, प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदस्थ चार अधिकारियों को पदोन्नत दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रमोशन को लेकर आदेश जारी कर दिया है। इसमें दो अधीक्षण अभियंता के पद से पदोन्नत कर मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी दी गई है।
साथ ही दो कार्यपालन अभियंता स्तर के दो अधिकारियों को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रमोट किया गया है। विभाग ने इन सभी अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी भी दी है। जारी आदेश में अधीक्षण अभियंता उमेश कुमार धलेन्द्र, भागीरथ वर्मा के साथ कार्यपालन अभियंता नेमीचंद जैन व श्याम लाल पटेल का प्रमोशन किया गया है।
(TNS)
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft