अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 20 नवंबर को संभावित दौरे को लेकर अंबिकापुर में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। इसे देखते हुए गुरुवार को एसटी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रमुख सचिव ने सबसे पहले गांधी स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रपति के आगमन हेतु तैयार किए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आगमन एवं निर्गमन मार्ग, हेलीपैड की मजबूती तथा आसपास की साफ-सफाई का बारीकी से छानबीन की, साथ ही मौजूद प्रशासनिक अफसरों को जरुरी निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने पीजी कॉलेज मैदान पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की समीक्षा की।

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीजी कॉलेज मैदान में बनने वाले डोम पंडाल, बैठक व्यवस्था, VIP गेट, यातायात बेरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, स्टॉल्स की साज-सज्जा सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था का अवलोकन भी किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि, राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप और सौंदर्यपूर्ण ढंग से पूरी हो जानी चाहिए।
बता दे कि, अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली संगोष्ठी कार्यक्रम की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और समय पर रहे, इसको लेकर भी निर्देशित किया है।
मालखाने से एक करोड़ से ज्यादा के आभूषण गायब! पुलिस बोली- बंदर ले गए, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
जेल में बंद छात्र को NEET-2026 परीक्षा देने की अनुमति, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के संजय अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft