रायपुर। छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में गाना ‘गुलाबी गाल तोर’ (Gulabi Gaal Tor) ओजस्व म्यूजिक (Ojaswa Music) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया। इस गाने का पोस्टर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष व प्रसिद्ध अभिनेता और गायक योगेश अग्रवाल ने अपने रायपुर स्थित दफ्तर में किया। इस दौरान गाने के निर्देशक व वरिष्ठ पत्रकार मनीष सोनी, अभिनेत्री रितविका भट्टाचार्य और मुंबई के कई प्रसिद्ध कलाकार मौजूद रहें।
गाने को ओजस्व प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूज किया गया है।
ओजस्व प्रोडक्शन का यह दूसरा छत्तीसगढ़ी सुपरहिट गाना है। गाने के बोल समीर ने लिखें है। गाने को छत्तीसगढ़ की जानी मानी गायिका श्वाती सोनी और अविनाश ने अपनी आवाज दी है। बाबू-समीर की जोड़ी ने गाने को कंपोज किया हैं।
यूट्यूब चैनल पर गाने को सुनें: https://youtu.be/Tvjis6Efbzs?si=Yts4JvhwoXn85aSj
गाने के टीज़र ने पहले ही लोगों के बीच धमाल मचा दिया था कि गाने का उन्हें बेसब्री से इंतजार था और अब गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने के टीजर को OJASWA MUSIC के इंस्टाग्राम, फेसबुक व अन्य सोशल प्लेटफार्म पर खूब धूम मचा रहा है।
छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता दिव्यांस सर्राफ और रितविका भट्टाचार्य ने इस गाने में मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं गाने का निर्देशन भिलाई निवासी वरिष्ठ पत्रकार मनीष सोनी ने किया है। गाने की कोरियोग्राफी स्नेहा सोनी और दिव्यांस सर्राफ ने की है। गाने के डीओपी अंकित टेलर और एडिटर सतीश देवांगन हैं। वहीं प्रोडक्शन मैनेजर रुनझुन और सहायक निदेशक मौलिक सर्राफ है। गाने की रिकार्डिंग इम्पा डिजिटल स्टूडियो भिलाई में हुई है। संगीत बाबू-समीर की जोड़ी ने दिया है।
भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
ऑनलाइन ट्रेडिंग और नौकरी के नाम पर 85 लाख की ठगी, भिलाई में मामला दर्ज
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft