रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने की संभावनाओं पर मुहर लगा दी है। जिसके बाद से भाजपा के संभावित विधायकों के दिल की धड़कने बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 2 से 3 मंत्री शपथ ले सकते हैं। संभावित नामों में सूत्रों की मानें तो गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक और पुरंदर मिश्रा का नाम कैबिनेट में शामिल करने की चर्चाएं सबसे ज्यादा की जा रही है। भाजपा की सरकार को डेढ़ साल पूरे होने जा रहे हैं। विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रिमंडल की टीम में 2 पद खाली है। जिसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार के वरिष्ठ नेताओं के बीच कई दौर की बैठके हो चुकी हैं। जिसमें नाम भी तय हो चुके हैं। लेकिन अभी तक नामों पर पूरी तरह से सस्पेंस बनाकर रखा हुआ हैं।
हरियाणा फॉर्मूला पर भी चर्चा
बता दे कि, साय सरकार में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से एक पद खाली हुआ था। इस लिहाज से 2 मंत्री पद अभी खाली हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा फॉर्मूला लागू हो सकता है। ऐसे में एक अतिरिक्त मंत्री पद सूबे में बढ़ जाएगा। अब इस लिहाज से मंत्रिमंडल की कुल संख्या 14 हो सकती है।
किसने कहा बीरबल की खिचड़ी
प्रदेश के पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कैबिनेट विस्तार को बीरबल की खिचड़ी बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा है और उनको झुनझुना पकड़ाने की बात कह रहे है। वही, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार तो होना है, जो मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है, जल्द ही नामों की घोषणा भी हो जाएगी।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft