रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल अभियान चलाकर नक्सलियों को घूटने टेकने पर मजबूर कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। दरअसल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने साय सरकार के कामकाज की अप्रत्यक्ष रुप से तारीफ क्या कर दी, सूबे की राजनीतिक फिजा ही बदल गई।
बता दे कि, राज्य सरकार के नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर बोलते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा है कि प्राचीन काल से ही ऐसा होता आ रहा है, कि जब समझाने से बात न बने तो हथियार उठाने ही पड़ते है। उन्होंने कहा कि, प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है। श्रीराम जी ने रावण को पहले शांति संदेश भिजवाया था। वैसे ही शांति का रास्ता अपनाओ मुख्य धारा से जुड़ो, लेकिन रावण ने राम की बात को नहीं मानी थी। जिसका परिणाम सभी को पता है।
नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस नेता सिंहदेव से सवाल पूछा है कि वो स्पष्ट करे कि वो राज्य सरकार का पक्ष राम है या फिर नक्सली पक्ष का रावण, कांग्रेस की भूमिका तो विभीषण की रही है। नक्सलियों का साथ देती आई है, कांग्रेस को बताना चाहिए कि वो किसके पक्ष में खड़ी है।
मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का डेडलाइन
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने पिछले जनवरी 2025 से अब तक कई मुठभेड़ों में छत्तीसगढ़ में लगभग 350 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें कई हार्ड कोर नक्सली भी शामिल रहे है। मुठभेड़ में 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक के इनामी नक्सली भी मारे गए है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft