सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुलिस के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं. लिखित शिकायत में बताया गया है कि शादी से लौट रहे एक नाबालिग से पुलिस चौकी प्रभारी ने मारपीट की है. पूरा मामला सूरजपुर के उमेश्वरपुर पुलिस चौकी के श्यामपुर गांव का है, जहां दो नाबालिग सहित तीन युवक बाइक से एक शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी पुलिस पेट्रोलिंग टीम द्वारा इन लोगों को रोका गया.
नाबालिग की मां का आरोप के अनुसार तीनों लड़के पुलिस वालों को नहीं पहचाने और आगे बढ़ गए. तभी कुछ दूरी पर जाकर लड़के रुके तभी पुलिस चौकी प्रभारी देवनाथ चौधरी मौके पर पहुंचकर तीनों के साथ मारपीट करने लगे. इसी दौरान एक नाबालिक भागने में सफल रहा, लेकिन वही दूसरे नाबालिक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद पीड़ित नाबालिक का इलाज रामानुजनगर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसके शरीर पर काफी चोट के निशान हैं.
प्रेमनगर के एसडीओपी प्रकाश सोनी का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. मामले की रिपोर्ट एसपी सूरजपुर को भी सौंपी जाएगी.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft