बस्तर। छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर इलाके में 2 नक्सली मारे गए है। बीजापुर में मारे गए दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए है। इलाके में पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही है।
बीजापुर में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरु किया। DRG की टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। इसी शनिवार तड़के नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी। सुबह करीब 5:00 से नक्सलियों के साथ रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए है। मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने की है।
सर्च अभियान अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft