रायपुर. गरियाबंद और धमतरी जिले में माओवादियों के खिलाफ सघन सर्च अभियान में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने माओवादियों द्वारा छिपाए गए 38 लाख रुपये नगद और बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की है.
बता दें कि पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान छोटे गोबरा और पेंड्रा के जंगल क्षेत्रों में गहराई में छिपाए गए डंप से 38 लाख रुपये नगद बरामद किए. ये रुपये माओवादियों ने व्यापारियों और अन्य लोगों से अवैध रूप से वसूले थे.
माओवादी सामग्री का मिला जखीरा
सर्चिंग के दौरान बरामद माओवादी सामग्रियों में बड़ी संख्या में युद्ध सामग्री भी शामिल है. पुलिस ने बीजीएल के राउंड, टिफिन आईईडी, और अन्य विस्फोटक सामग्रियों सहित कई अन्य उपकरण बरामद किए हैं. ये सामग्रियां माओवादियों द्वारा हमलों में इस्तेमाल की जाने वाली थीं.
दर्ज किया गया अपराध
इस पूरे मामले को लेकर थाना मैनपुर और थाना मेचका में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.
जब्त सामग्री
नक्सल विरोधी अभियान जारी
इस ऑपरेशन के बाद रायपुर रेंज के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और भी तेज कर दिया गया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि माओवादियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft