जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में गीदम रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें पिकअप पलटने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 20 घायल हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया. इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदना प्रकट करते हुए सहायता राशि की घोषणा की है. इसके तहत मृतक के परिजनों को 4 लाख तो घायलों को 25-25 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.
बता दें कि घटना गुरुवार दोपहर की है. एक पिकअप में बड़ी संख्या में लोग सवार होकर गीदम रोड पर जा रहे थे. इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित हो गया और सड़क पर ही पलट गया. इसके साथ ही अफरातफरी मच गई. आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे. साथ ही पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने बचाव व राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
1 व्यक्ति ने तोड़ा दम, बाकी का इलाज
घायलों को तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. वहां जांच के बाद 23 वर्षीय बुधराम पिता रामू को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि 20 लोगों को चोटें आई थीं. उनका इलाज किया जा रहा है. इधर, सीएम ने सहायता राशि देने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.
देखें सीएम का ट्वीट:
बस्तर जिला मुख्यालय के गीदम रोड में हुई सड़क दुर्घटना का समाचार दुखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 10, 2023
दुर्घटना में दिवंगतजनों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे। उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की हिम्मत दे।
घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
इस दुःख की घड़ी में मृतक के परिजनों को 04 लाख तथा…
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft